Posts

Showing posts from July, 2022

Vastvikवास्तविक का अर्थ क्या है ?

Image
 Vastvik वास्तविक का अर्थ क्या है ?  Vastvik वास्तविक का अर्थ  है -असली / सच्ची/ यथार्थ /मूल / जो झूठा न हो / खरा / अकाल्पनिक या प्राकृत वास्तविक अर्थात जो नकली या बनावटी न हो।  वास्तविक   =  Vastvik =  Genuine , Real , Original ,True , Actual ’ वास्तविक’ संस्कृत मूल का शब्द है जो वास्तव शब्द में ’इक’ प्रत्यय जोड़ने से निर्मित हुआ है।  प्रयोग 1:  आज मेरी वास्तविक  परीक्षा है। प्रयोग 2:  आज का नौजवान ही देश की वास्तविक शक्ति है। प्रयोग 3: भ्रष्टाचार ही वर्तमान समय की वास्तविक समस्या है।  प्रयोग 4: वास्तविक जगत  दु:ख और पीड़ा से भरा जानकर बुद्ध ने तुरंत गृह त्याग दिया। प्रयोग 5:   भगवान कृष्ण के वास्तविक माता-पिता देवकी और वसुदेव थे लेकिन उनका पालन -पोषण यशोदा और नन्द ने किया।  आशा है, आपको इस शब्द का अर्थ समझ आ गया होगा।  आपको किसी नए शब्द का अर्थ  या वाक्य प्रयोग जानना है तो हमें लिखिए। आपको यह सामग्री पसंद आई हो तो कृपया अपने मित्रों और साथियों को इसके बारे में बताइए और फ़ॉलो कीजिए।   ...

Vinashkari विनाशकारी का अर्थ क्या है?

Image
Vinashkari विनाशकारी का अर्थ क्या है?  विनाशकारी = Vinashkari = Ruinous  विनाशकारी का अर्थ है घातक, नष्ट करने वाला, समूल नाश करने वाला,मारने वाला , मारक, नाशवान , विध्वंशक, विध्वंश करने वाला ,पूरी तरह खत्म करने वाला आदि। प्रयोग1: विनाशकारी तूफ़ान ने उड़ीसा के कई गाँवों को प्रभवित किया। प्रयोग 2: पर्यावरण की उपेक्षा के परिणाम विनाशकारी सिद्ध होंगें। प्रयोग 3:  आज मनुष्य ने खुद ही विनाशकारी परमाणु बम बना कर अपना अंत सुनिश्चित कर लिया है।  प्रयोग 4:  आजकल  किसान  खरपतवार की रोकथाम के लिए  विनाशकारी रसायनों का प्रयोग कर रहे हैं । प्रयोग 5: अमेरिका ने जापान पर विनाशकारी अणु बम से हमला किया।   आशा है, आपको इस शब्द का अर्थ समझ आ गया होगा।  आपको किसी नए शब्द का अर्थ  या वाक्य प्रयोग जानना है तो हमें लिखिए। आपको यह सामग्री पसंद आई हो तो कृपया अपने मित्रों और साथियों को इसके बारे में बताइए और फ़ॉलो कीजिए। 

Kimkartavyavimud किंकर्तव्यविमूढ़ होना का अर्थ क्या है?

Image
 Kimkartavyavimud  किंकर्तव्यविमूढ़ होना का अर्थ क्या है?    Kimkartavyavimud  किंकर्तव्यविमूढ़ होना का अर्थ  है दुविधा भरी स्थिति में होना /  पेशोपेश में होना / असमंजस की हालत में होना / जब व्यक्ति इस स्थिति में आ जाए कि उसे समझ न आए कि क्या किया जाए और क्या नहीं , ऐसी स्थिति को  किंकर्तव्यविमूढ़ कहते हैं । किंकर्तव्यविमूढ़  Kimkartavyavimud  = Confused , Bewildered, perplexed  किंकर्तव्यविमूढ़ संस्कृत भाषा का शब्द है जो तीन शब्दों की संधि से बना है  किम्+ कर्तव्य+ विमूढ़ । किम् का अर्थ है क्या  , कर्तव्य का अर्थ कार्य करने से और विमूढ का आशय यहाँ पर विभ्रांति  या भ्रम से है।   प्रयोग 1:जब पाण्डव द्रोपदी को लेकर माता कुंती के पास आए और उन्होंने  कुंती को आश्चर्यचकित करने के लिए कहा- "माँ देखो! हम आज  आपके लिए क्या लेकर आए हैं? इस पर कुंती ने बिना देखे ही आदेश दिया कि तुम जो कुछ भी लाए हो , आपस में बाँट लो। यह सुनकर पाण्डव किंकर्तव्यविमूढ़ हो गए । प्रयोग 2:  मृत पति की आत्मा के बदले सावित्र...

Tared तरेड़ शब्द का अर्थ क्या है?

Image
 तरेड़  शब्द का अर्थ क्या है?      तरेड़  शब्द का अर्थ है दरार । किसी वस्तु  या स्थान के बीच में दरार या खाई पड़ने को तरेर पड़ना कहते हैं। प्रयोग : 1.उस लड़की के कारण राम और सोहन की गहरी मित्रता में तरेड़  पड़ गई। 2. हिम स्खलन के कारण पर्वत पर कई जगह तरेड़  पड़ गई थीं। 3. अभी तक पेंट ठीक से सूखा भी न था कि उसमें तरेड़ दिखने लगीं । 4. देखते ही देखते धरती पर गहरी  तरेड़  पड़ गई और कार उसके अंदर समा गई।  आशा है, आपको इस शब्द का अर्थ समझ आ गया होगा।   आपको किसी नए शब्द का अर्थ  या वाक्य प्रयोग जानना है तो हमें लिखिए। आपको यह सामग्री पसंद आई हो तो कृपया अपने मित्रों और साथियों को इसके बारे में बताइए और फ़ॉलो कीजिए।