Vinashkari विनाशकारी का अर्थ क्या है?
Vinashkari विनाशकारी का अर्थ क्या है?
विनाशकारी = Vinashkari = Ruinous
विनाशकारी का अर्थ है घातक, नष्ट करने वाला, समूल नाश करने वाला,मारने वाला , मारक, नाशवान , विध्वंशक, विध्वंश करने वाला ,पूरी तरह खत्म करने वाला आदि।
प्रयोग1: विनाशकारी तूफ़ान ने उड़ीसा के कई गाँवों को प्रभवित किया।
प्रयोग 2: पर्यावरण की उपेक्षा के परिणाम विनाशकारी सिद्ध होंगें।
प्रयोग 3: आज मनुष्य ने खुद ही विनाशकारी परमाणु बम बना कर अपना अंत सुनिश्चित कर लिया है।
प्रयोग 4: आजकल किसान खरपतवार की रोकथाम के लिए विनाशकारी रसायनों का प्रयोग कर रहे हैं ।
प्रयोग 5: अमेरिका ने जापान पर विनाशकारी अणु बम से हमला किया।
आशा है, आपको इस शब्द का अर्थ समझ आ गया होगा।
आपको किसी नए शब्द का अर्थ या वाक्य प्रयोग जानना है तो हमें लिखिए। आपको यह सामग्री पसंद आई हो तो कृपया अपने मित्रों और साथियों को इसके बारे में बताइए और फ़ॉलो कीजिए।


Comments
Post a Comment