Vastvikवास्तविक का अर्थ क्या है ?

 Vastvik वास्तविक का अर्थ क्या है ? 


Vastvik वास्तविक का अर्थ  है -असली / सच्ची/ यथार्थ /मूल / जो झूठा न हो / खरा / अकाल्पनिक या प्राकृत वास्तविक अर्थात जो नकली या बनावटी न हो। 
वास्तविक  = Vastvik = Genuine , Real , Original ,True , Actual

वास्तविक’ संस्कृत मूल का शब्द है जो वास्तव शब्द में ’इक’ प्रत्यय जोड़ने से निर्मित हुआ है। 

प्रयोग 1:  आज मेरी वास्तविक  परीक्षा है।

प्रयोग 2:  आज का नौजवान ही देश की वास्तविक शक्ति है।

प्रयोग 3: भ्रष्टाचार ही वर्तमान समय की वास्तविक समस्या है। 

प्रयोग 4: वास्तविक जगत  दु:ख और पीड़ा से भरा जानकर बुद्ध ने तुरंत गृह त्याग दिया।

प्रयोग 5:   भगवान कृष्ण के वास्तविक माता-पिता देवकी और वसुदेव थे लेकिन उनका पालन -पोषण यशोदा और नन्द ने किया। 

आशा है, आपको इस शब्द का अर्थ समझ आ गया होगा। 

आपको किसी नए शब्द का अर्थ  या वाक्य प्रयोग जानना है तो हमें लिखिए। आपको यह सामग्री पसंद आई हो तो कृपया अपने मित्रों और साथियों को इसके बारे में बताइए और फ़ॉलो कीजिए। 


 






Comments

Popular posts from this blog

Vinashkari विनाशकारी का अर्थ क्या है?

Tared तरेड़ शब्द का अर्थ क्या है?